आज़मगढ़: जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर एकरामपुर समेत जनपद भर में चला वृहद सफाई अभियान, लोगों को किया जागरूक
आजमगढ़ में अंबेडकर जयंती के दृष्टिगत शनिवार को जिला पंचायत राज अधिकारी के आदेश के क्रम में एकरामपुर समेत जनपद के सभी विकास खंडों के ग्राम पंचायत में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा वृहद सफाई अभियान चलाया गया। संचारी रोकथाम नियंत्रण के तहत सफाई कर्मियों द्वारा अपने-अपने ग्राम पंचायत में साफ सफाई किया गया।