आज़मगढ़: सठियांव में प्राथमिक विद्यालय प्रथम एवं कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय के बच्चों ने संयुक्त रूप से स्कूल चलो अभिय
सठियांव में प्राथमिक विद्यालय प्रथम एवं कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय के बच्चों ने शनिवार को संयुक्त रूप से स्कूल चलो अभियान में रैली निकाल ग्रामीणों को किया जागरूक। सर्व शिक्षा अभियान के तहत परिषदीय विद्यालयों में स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली गई। रैली को एआरपी नन्दलाल यादव एवं संतोष यादव ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।