आज़मगढ़: मंदुरी स्थित एयरपोर्ट पर आग लगने की घटना को लेकर मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने दी जानकारी, कहा नहीं हुई कोई जनहानि
आजमगढ़ के मंदुरी स्थित एयरपोर्ट पर शनिवार को दिन में आग लगने की घटना को लेकर जनपद के मुख्य अग्निशमन अधिकारी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि एयरपोर्ट के फायर सर्विस द्वारा उनको सूचना दी जिनकी एटीसी में आग लग गई है और वह फायर फाइटिंग कर रहे हैं। शहर के फायर ब्रिगेड से हेल्प मांगी गई है। तुरंत दो फायर टेंडर ब्रह्मस्थान से एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गया है।