पुष्पराजगढ़: जरही में पुलिस और महिला एवं बाल विकास की टीम ने बाल विवाह रुकवाया
गुरुवार को 2 बजे जनसंपर्क विभाग ने जानकारी दी कि पुष्पराजगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत जरही में पुलिस तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने बाल विवाह की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाइए देते हुए विवाह को रुकवाया गया। दल द्वारा उपस्थित परिजन एवं ग्रामीणों को बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में बताया गया और बाल विवाह न करने की समझाइश दी गई