#रामपुर में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म ख़ान की मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी पर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की तैयारी है। प्रशासन ने यूनिवर्सिटी परिसर की कुल 40 इमारतों में से 38 इमारतों को ध्वस्त करने का आदेश जारी किया है। अधिकारियों का कहना है कि इन भवनों का निर्माण बिना स्वीकृत भवन मानचित्र (नक्शे) के कराया गया था, जो नियमों का उल्लंघन है।
रामपुर के जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के अनुसार, जांच और सुनवाई के बाद पाया गया कि केवल मेडिकल कॉलेज और एक अकादमिक ब्लॉक के निर्माण की स्वीकृति उपलब्ध थी, जबकि शेष 38 इमारतों के लिए वैध मंजूरी नहीं मिली। इसी आधार पर रामपुर विकास प्राधिकरण ने उत्तर प्रदेश शहरी नियोजन एवं विकास अधिनियम के तहत ध्वस्तीकरण का आदेश पारित किया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस कार्रवाई पर अपनी आपत्तियां भी दर्ज कराई हैं।
#DM #जिलाधिकारी #BreakingNews #आजमखान SB News UP