भीलवाड़ा: भीलवाड़ा कोर्ट घोटाला: फर्जी बिलो से 77 लाख का गबन करने वाले क्लर्क देवेंद्र को HC के आदेश पर नहीं मिली राहत
जिला एवं सेशन न्यायालय भीलवाड़ा में फर्जी बिलों के जरिए करीब 77 लाख रुपये के गबन के मामले में आरोपी लिपिक देवेन्द्र कुमार जोशी की बर्खास्तगी एक बार फिर प्रभावी हो गई है। राजस्थान उच्च न्यायालय की डबल बेंच द्वारा 5 जून 2026 को पारित आदेश के बाद जिला एवं सेशन न्यायाधीश अभय जैन ने पूर्व में जारी बर्खास्तगी आदेश को पुनः लागू करते हुए कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से