चैनपुर: चैनपुर के कुदागा में छर्री से लदा हाइवा पेड़ से टकराया, चालक की मौत, खलासी बाल-बाल बचा
चैनपुर थाना क्षेत्र के कुदागा गांव में बुधवार रात छर्री लोड हाइवा पेड़ से टकरा गया, जिससे चालक की मौत हो गई, जबकि खलासी बाल बाल बचा। गाड़ी को खलासी चल रहा था। मृतक चालक की पहचान जिले के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के पंजरी कला पंचायत अंतर्गत सेमरी गांव निवासी पंकज प्रजापति (28 वर्ष) पिता उदय प्रजापति के रूप में हुई है।