मुंगावली: मुंगावली में 16 मई को बिजली समाधान शिविर, मौके पर ही होगा उपभोक्ताओं की समस्याओं का निराकरण
मुंगावली में बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा 16 मई को “सम्पर्क अभियान 2026” के तहत विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। प्रशासन ने शुक्रवार को शाम सात बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि यह शिविर मुंगावली के वार्ड क्रमांक 04 में लगाया जाएगा, जहां उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी शिकायतों का मौके पर समाधान किया जाएगा।