बैतूल: खेड़ी गांव में सड़क पार कर दुकान जा रही बालिका को अज्ञात बाइक चालक ने मारी टक्कर, घायल बालिका अस्पताल में भर्ती
Betul, Betul | Jun 10, 2024 घटना बैतूल ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले खेड़ी गांव की है जहां पर रोड क्रॉस कर दुकान जा रही एक सात वर्षीय बालिका को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार कर घायल कर दिया। घटना की जानकारी परिजनों को लगने पर परिजनों के द्वारा उसे गंभीर अवस्था में उपचार के लिए बैतूल जिला अस्पताल लाकर भर्ती किया है। जहां पर फिलहाल उसका उपचार चल रहा है। घायल बालिका का नाम आरती बताया जा रहा है।