जतारा: स्वास्थ्य केंद्र के पास तेज रफ्तार का कहर, दो बाइकों की टक्कर में दो घायल, अस्पताल रेफर
दिगौड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान सूरज कुशवाहा (निवासी दिगौड़ा) और दिनेश केवट (विजरावन) के रूप में हुई है, जिन्हें डायल 112 की मदद से तुरंत स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया।