रूपवास: नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी को रूदावल थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, त्वरित कार्रवाई
भरतपुर जिले के रूदावल थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका के अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी शाहिद उर्फ मनीश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से पुलिस की निगरानी में था, जिसे अनुसंधान के दौरान पकड़ने में सफलता मिली।