Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री

MORE NEWS

*स्वतंत्रता दिवस से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, सात खाद्य पदार्थों के नमूने लिए*

प्रतापगढ़ में स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने दो दिवसीय विशेष अभियान शुरू किया है। शुक्रवार को विभागीय टीम ने जिले के विभिन्न बाजारों में छापेमारी कर मिठाई समेत सात खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा।
सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-2 अभय कुमार सिंह के निर्देशन और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में गठित खाद्य सचल दल ने विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। टीम ने भगवाचुंगी से बेसन लड्डू व खोया से निर्मित मिठाई, कटरा मेदनीगंज चौराहे से बूंदी लड्डू का नमूना लिया।
इसके अलावा पट्टी के गौरा माफी बाजार से खोया, ढकवा बाजार से पेड़ा, रानीगंज के देल्हूपुर बाजार से बेसन लड्डू तथा कुंडा क्षेत्र के मंडल भासो (बाघराय) से बेसन लड्डू का नमूना संग्रहित किया गया। इनमें कुछ नमूने शिकायतों के निस्तारण के क्रम में लिए गए।
सभी सात नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट में नमूने मानकों पर खरे नहीं पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी रोशन सिंह, संतोष कुमार दूबे, यादव संजय कुमार नन्हकू, शहाब उद्दीन सिद्दीकी एवं डॉ. शमशुन नेहा मौजूद रहे।
*

*स्वतंत्रता दिवस से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, सात खाद्य पदार्थों के नमूने लिए* प्रतापगढ़ में स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने दो दिवसीय विशेष अभियान शुरू किया है। शुक्रवार को विभागीय टीम ने जिले के विभिन्न बाजारों में छापेमारी कर मिठाई समेत सात खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा। सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-2 अभय कुमार सिंह के निर्देशन और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में गठित खाद्य सचल दल ने विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। टीम ने भगवाचुंगी से बेसन लड्डू व खोया से निर्मित मिठाई, कटरा मेदनीगंज चौराहे से बूंदी लड्डू का नमूना लिया। इसके अलावा पट्टी के गौरा माफी बाजार से खोया, ढकवा बाजार से पेड़ा, रानीगंज के देल्हूपुर बाजार से बेसन लड्डू तथा कुंडा क्षेत्र के मंडल भासो (बाघराय) से बेसन लड्डू का नमूना संग्रहित किया गया। इनमें कुछ नमूने शिकायतों के निस्तारण के क्रम में लिए गए। सभी सात नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट में नमूने मानकों पर खरे नहीं पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी रोशन सिंह, संतोष कुमार दूबे, यादव संजय कुमार नन्हकू, शहाब उद्दीन सिद्दीकी एवं डॉ. शमशुन नेहा मौजूद रहे। *

Pratapgarh, Pratapgarh | Aug 14, 2026

प्रतापगढ़ में पुलिस ने कॉल फॉरवर्डिंग के जरिए व्हाट्सएप अकाउंट पर कब्जा कर साइबर ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को बिहार के शेखपुरा जिले से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ देश के 15 राज्यों में साइबर धोखाधड़ी के 80 मुकदमे दर्ज हैं। गिरोह पर करीब 37 लाख 79 हजार 247 रुपए की ठगी करने का आरोप है। एएसपी आलोक कुमार ने शुक्रवार दोपहर 2 बजे मामले का खुलासा किया।

पुलिस के अनुसार, 22 जून को साइबर थाने में एक पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि एक व्यक्ति ने पार्सल डिलीवरी के नाम पर उसे विशेष कोड डायल करने के लिए कहा। कोड डायल करते ही उसके दोनों मोबाइल नंबरों

पर कॉल फॉरवर्डिंग सक्रिय हो गई। इसके बाद आरोपियों ने उसके WhatsApp अकाउंट पर अनधिकृत कब्जा कर लिया और रिश्तेदारों व परिचितों से रुपए मांगकर ठगी की। बैंक खातों और डिजिटल साक्ष्यों से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

शिकायत के बाद एसपी दीपक भूकर ने साइबर थाने की तीन विशेष टीमें गठित कीं। टीमों ने बैंक खातों, मोबाइल नंबरों, UPI आईडी समेत अन्य डिजिटल साक्ष्यों की तकनीकी जांच की। जांच के आधार पर पुलिस ने शेखपुरा से अमित कुमार (20), लाटूश कुमार उर्फ सोनू कुमार (19) और एक अन्य 21 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया।

गूगल सर्च से जुटाते थे मोबाइल नंबर

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि गिरोह इंटरनेट और गूगल सर्च के जरिए संभावित पीड़ितों के नाम, पते और मोबाइल नंबर जुटाता था। इसके बाद फर्जी सिम से कॉल कर खुद को कूरियर या पार्सल कंपनी का कर्मचारी बताते थे।महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 22 मुकदमे

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र में 22 और उत्तर प्रदेश में 6 मुकदमे दर्ज हैं। बिहार और पश्चिम बंगाल में 6-6, दिल्ली में 6, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और उत्तराखंड में 3-3 मामले हैं। हरियाणा, राजस्थान, तमिलनाडु, गुजरात और झारखंड में 2-2 मुकदमे दर्ज हैं। जम्मू-कश्मीर और आंध्र प्रदेश में 1-1 मामला दर्ज है। पुलिस के मुताबिक, इन मामलों को मिलाकर आरोपियों के खिलाफ 15 राज्यों में कुल 80 मुकदमे दर्ज हैं।

प्रतापगढ़ में पुलिस ने कॉल फॉरवर्डिंग के जरिए व्हाट्सएप अकाउंट पर कब्जा कर साइबर ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को बिहार के शेखपुरा जिले से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ देश के 15 राज्यों में साइबर धोखाधड़ी के 80 मुकदमे दर्ज हैं। गिरोह पर करीब 37 लाख 79 हजार 247 रुपए की ठगी करने का आरोप है। एएसपी आलोक कुमार ने शुक्रवार दोपहर 2 बजे मामले का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार, 22 जून को साइबर थाने में एक पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि एक व्यक्ति ने पार्सल डिलीवरी के नाम पर उसे विशेष कोड डायल करने के लिए कहा। कोड डायल करते ही उसके दोनों मोबाइल नंबरों पर कॉल फॉरवर्डिंग सक्रिय हो गई। इसके बाद आरोपियों ने उसके WhatsApp अकाउंट पर अनधिकृत कब्जा कर लिया और रिश्तेदारों व परिचितों से रुपए मांगकर ठगी की। बैंक खातों और डिजिटल साक्ष्यों से आरोपियों तक पहुंची पुलिस शिकायत के बाद एसपी दीपक भूकर ने साइबर थाने की तीन विशेष टीमें गठित कीं। टीमों ने बैंक खातों, मोबाइल नंबरों, UPI आईडी समेत अन्य डिजिटल साक्ष्यों की तकनीकी जांच की। जांच के आधार पर पुलिस ने शेखपुरा से अमित कुमार (20), लाटूश कुमार उर्फ सोनू कुमार (19) और एक अन्य 21 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया। गूगल सर्च से जुटाते थे मोबाइल नंबर पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि गिरोह इंटरनेट और गूगल सर्च के जरिए संभावित पीड़ितों के नाम, पते और मोबाइल नंबर जुटाता था। इसके बाद फर्जी सिम से कॉल कर खुद को कूरियर या पार्सल कंपनी का कर्मचारी बताते थे।महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 22 मुकदमे पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र में 22 और उत्तर प्रदेश में 6 मुकदमे दर्ज हैं। बिहार और पश्चिम बंगाल में 6-6, दिल्ली में 6, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और उत्तराखंड में 3-3 मामले हैं। हरियाणा, राजस्थान, तमिलनाडु, गुजरात और झारखंड में 2-2 मुकदमे दर्ज हैं। जम्मू-कश्मीर और आंध्र प्रदेश में 1-1 मामला दर्ज है। पुलिस के मुताबिक, इन मामलों को मिलाकर आरोपियों के खिलाफ 15 राज्यों में कुल 80 मुकदमे दर्ज हैं।

Pratapgarh, Pratapgarh | Aug 14, 2026

Pratapgarh, Pratapgarh | Aug 14, 2026

पुलिस कार्यालय प्रांगण में “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” का आयोजन, पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ की उपस्थिति में दी गई श्रद्धांजलि।
 
भारत के इतिहास के सबसे मर्मस्पर्शी और चुनौतीपूर्ण अध्यायों में से एक की स्मृति में आज दिनांक 14 अगस्त 2026 को पुलिस कार्यालय प्रांगण, प्रतापगढ़ में “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” का गरिमामयी और solemn (गंभीर) आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश के विभाजन के दौरान अपनों को खोने वाले, विस्थापन का दंश झेलने वाले और अवांछनीय परिस्थितियों में असीम साहस का परिचय देने वाले नागरिकों के संघर्ष एवं बलिदान को स्मरण करना था।

 कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़, श्री दीपक भूकर के नेतृत्व में उपस्थित समस्त पुलिस बल एवं अधिकारियों द्वारा दो मिनट का मौन धारण किया गया। इस दौरान विभाजन की त्रासदी में अपने प्राण गंवाने वाले हुतात्माओं और विस्थापन की पीड़ा सहने वाले लाखों लोगों की स्मृतियों को नमन करते हुए उनके प्रति गहरी संवेदना और आदर व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), श्री आलोक कुमार सहित पुलिस कार्यालय के विभिन्न शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी ने विभाजन काल की ऐतिहासिक और मार्मिक घटनाओं का स्मरण किया।

कार्यक्रम के माध्यम से समाज में एकता, अखंडता, और आपसी सौहार्द बनाए रखने का दृढ़ संकल्प लिया गया। वक्ताओं और अधिकारियों ने इस बात पर बल दिया कि विभाजन की यह विभीषिका हमें यह सिखाती है कि देश की एकता और सामाजिक समरसता सर्वोपरि है। वर्तमान पीढ़ी को उस दौर की परिस्थितियों से अवगत कराते हुए राष्ट्र की सुरक्षा और अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और अधिक मजबूत करने का संदेश दिया गया।

पुलिस कार्यालय प्रांगण में “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” का आयोजन, पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ की उपस्थिति में दी गई श्रद्धांजलि। भारत के इतिहास के सबसे मर्मस्पर्शी और चुनौतीपूर्ण अध्यायों में से एक की स्मृति में आज दिनांक 14 अगस्त 2026 को पुलिस कार्यालय प्रांगण, प्रतापगढ़ में “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” का गरिमामयी और solemn (गंभीर) आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश के विभाजन के दौरान अपनों को खोने वाले, विस्थापन का दंश झेलने वाले और अवांछनीय परिस्थितियों में असीम साहस का परिचय देने वाले नागरिकों के संघर्ष एवं बलिदान को स्मरण करना था। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़, श्री दीपक भूकर के नेतृत्व में उपस्थित समस्त पुलिस बल एवं अधिकारियों द्वारा दो मिनट का मौन धारण किया गया। इस दौरान विभाजन की त्रासदी में अपने प्राण गंवाने वाले हुतात्माओं और विस्थापन की पीड़ा सहने वाले लाखों लोगों की स्मृतियों को नमन करते हुए उनके प्रति गहरी संवेदना और आदर व्यक्त किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), श्री आलोक कुमार सहित पुलिस कार्यालय के विभिन्न शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी ने विभाजन काल की ऐतिहासिक और मार्मिक घटनाओं का स्मरण किया। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में एकता, अखंडता, और आपसी सौहार्द बनाए रखने का दृढ़ संकल्प लिया गया। वक्ताओं और अधिकारियों ने इस बात पर बल दिया कि विभाजन की यह विभीषिका हमें यह सिखाती है कि देश की एकता और सामाजिक समरसता सर्वोपरि है। वर्तमान पीढ़ी को उस दौर की परिस्थितियों से अवगत कराते हुए राष्ट्र की सुरक्षा और अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और अधिक मजबूत करने का संदेश दिया गया।

Pratapgarh, Pratapgarh | Aug 14, 2026