हसनपुर: दहेज के लिए विवाहिता के साथ मारपीट, सिपाही व उसके परिवार पर हुआ मुकदमा दर्ज, पीड़िता के भाई ने थाने में पिया पेट्रोल
देवर पर दुष्कर्म व गर्भपात कराने तथा रायबरेली में तैनात यूपी पुलिस के सिपाही व उसके परिजनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने के मामले में कार्रवाई न होने से नाराज पीड़िता पत्नी ने शुक्रवार शाम सैदनगली थाने में हंगामा कर दिया। इस दौरान पीड़िता के भाई ने थाना परिसर में अपनी बाइक से निकालकर पेट्रोल पी लिया।