गाज़ीपुर: गाजीपुर-वाराणसी हाइवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत
गाजीपुर के नंदगंज थाना क्षेत्र के सहेड़ी के पास गाजीपुर-वाराणसी हाइवे पर तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। जिससे एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। दरअसल गाज़ीपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र के बबेड़ी गांव निवासी राहुल बिंद और सोनू राय बाइक से किसी काम से नंदगंज की ओर जा रहे थे।