#गुना - हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत नगर पालिका गुना ने कराई रंगोली प्रतियोगिता
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के मार्गदर्शन में मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री शैलेश अवस्थी के निर्देश पर हर घर तिरंगा अभियान के प्रथम दिवस पर आज नगर पालिका परिषद,गुना द्वारा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नगर पालिका की आईईसी टीम के सदस्यों द्वारा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के छात्रावास में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों द्वारा हर घर तिरंगा की थीम पर रंगोली बनाई गई एवं सभी छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के सम्मान की शपथ दिलाई गई।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री शैलेश अवस्थी ने बताया कि देशभर में 09 अगस्त से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर श्री कन्याल के निर्देश पर नगर पालिका गुना द्वारा आज से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं, जिनमें राष्ट्रीय ध्वज तरंगे के सम्मान में नागरिकों को जोड़ना है एवं उन्हें आजादी के वीर सपूतों के बलिदान को स्मरण कराया जाना है।
उन्होंने बताया दिनांक 11 अगस्त को वंदेमातरम गीत का गायन, 12 अगस्त को नगर पालिका द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन किया जाएगा तथा 13 अगस्त को 2026 को शास्त्री पार्क में हर घर तिरंगा की शपथ एवं स्वच्छता की शपथ दिलाई जाएगी।
#Guna CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh SP Guna MP
188 views | Guna, Madhya Pradesh | Aug 9, 2026