गोरखपुर: धोखाधड़ी कर ₹14.50 लाख गबन करने के आरोप में एक अभियुक्त को रामगढ़ ताल पुलिस ने आजाद नगर से किया गिरफ्तार
धोखाधड़ी करने वाले एक अभियुक्त शमशाद अहमद कोतवाली खलीलाबाद जनपद संत कबीरनगर निवासी को आज रामगढ़ताल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इसने विभिन्न जिलों में किसान शक्ति एग्रो एंड डेयरी मल्टी कोऑपरेटिव लिमिटेड कंपनी खोलकर लोगों का ₹14.50 लाख का गबन कर लिया और कंपनी बंद कर फरार हो गया।