लालगंज: लालगंज-भगवानपुर मार्ग पर तेलिया पोखर के पास बोलेरो और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो लोग घायल
लालगंज-भगवानपुर मुख्य मार्ग पर तेलिया पोखर के समीप सोमवार को बोलेरो और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान पीड़ापुर निवासी हरीश राम एवं सादुल्लापुर निवासी मुंशी राम के रूप में हुई है। दोनों मोटरसाइकिल से महुआ जा रहे थे, तभी सामने से आ रही बोलेरो ने ठोकर मार दी। दुर्घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से