बहल: लोहारू क्षेत्र की पोस्ट ऑफिस में नौकरी करने वाली 18 वर्षीय लड़की घर से हुई लापता
Bahal, Bhiwani | Feb 17, 2024 लोहारू क्षेत्र के एक गांव की लड़की घर से बिना बताए कहीं चली गई है और वह लड़की पोस्ट ऑफिस में काम करती है।लड़की के मां ने लोहारु पुलिस में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि उनकी लड़की जो कि घर से बिना बताए कहीं चली गई है ओर उन्होंने अपने तौर पर आस पड़ोस व रिश्तेदारी में काफी जगह पर ढूंढने का प्रयास किया मगर उनकी लड़की का कोई आता-पता नहीं लगा।