सिवनी: सहजपुरी-डूंगरिया मार्ग बना दलदल, ग्रामीणों की राह हुई मुश्किल
Seoni, Seoni | Sep 3, 2026 सिवनी जिले की ग्राम पंचायत बदनौर और सहजपुरी से ग्राम डूंगरिया तक जाने वाला पहुंच मार्ग इन दिनों ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। बारिश के बाद सड़क की हालत इतनी खराब हो गई है कि पूरा मार्ग दलदल में तब्दील हो गया है।इस मार्ग से रोजाना स्कूली बच्चे आवागमन करते हैं, लेकिन कीचड़ और फिसलन के कारण कई बार बच्चे गिर जाते हैं और उनकी स्कूल ड्रेस तक खराब हो