अतर्रा: बड़ागाँव में पत्नी से चल रहे न्यायालयी विवाद के बीच युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
Atarra, Banda | Jul 2, 2026 पत्नी से चल रहे न्यायालयी विवाद के बीच युवक ने फांसी लगाकर दी जान बिसंडा थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी 30 वर्षीय उमादत्त पुत्र नंदकिशोर ने बुधवार देर रात अपने घर के कमरे में पंखे की हुक से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज भेज दिया।