प्रतापगढ़: मानसून पूर्व मरम्मत कार्य पूर्ण, प्रतापगढ़ शहर में पेयजल आपूर्ति फिर से हुई सुचारु
प्रतापगढ़। शहरी जल योजना, प्रतापगढ़ के अंतर्गत शहरवासियों को निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए मानसून पूर्व आवश्यक तैयारियों के तहत जाखम हेडवर्क्स एवं चोरमागरा पंपिंग स्टेशन पर मरम्मत और सफाई कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) के अनुसार 18 एवं 19 जून 2026 को दोनों प्रमुख जलापूर्ति केंद्रों पर शटडाउन लेकर आवश्यक