अशोक नगर: गनहारी गांव: खेत जोतने पर बड़े भाई ने छोटे भाई के सिर में मारी लोहे की छड़, घायल अस्पताल में भर्ती
अशोकनगर जिले के गनहारी गांव में जमीन जोतने को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई के सिर में लौह की छड़ मार दी। जिससे वह घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार गनहारी गांव निवासी कल्याण पुत्र भंवर लाल अहिरवार उम्र 50 वर्ष के साथ बड़े भाई रामवली ने रविवार को शाम 7 बजे खेत जोतने को लेकर मारपीट कर दी जिससे वह घायल हो गया।