तालबेहट: सीएचसी परिसर में अर्धनग्न अवस्था में महिला की लाश मिली, 2 महीने बीतने के बाद भी पुलिस ने नहीं किया खुलासा, उठाए सवाल
तालबेहट कोतवाली से मात्र 200 मीटर की दूरी पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बीते 7 जुलाई 2026 को अर्धनग्न अवस्था में महिला की मिली लाश के मामले में स्थानीय निवासी ने अस्पताल परिसर और पुलिस की कार्य शैली को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं, 2 महीने बीत जाने के बाद भी परिसर में 16 कैमरा चालू होने के बाद भी पुलिस पता नहीं लगा सकी,लोगो ने सवाल उठाए हैं।