डौण्डीलोहारा: पलारी उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर डौंडीलोहारा में मनाया गया विजय उत्सव
नगर पंचायत पलारी उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी यानेश साहू एवं कांग्रेस समर्थित पार्षदों की जीत पर डौंडीलोहारा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विजय उत्सव मनाया। राजीव भवन के सामने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजू प्रभाकर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिठाई बांटी और विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी।