दमोह: जबेरा ब्लाक मेडिकल ऑफिसर की मरीज के साथ अभद्रता, भगवती मानव कल्याण संगठन ने सौंपा ज्ञापन
Damoh, Damoh | Jan 23, 2025 दमोह आज गुरुवार दोपहर 3 बजे भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्य जबेरा से बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने जबेरा ब्लाक मेडिकल ऑफिसर डॉ देवेंद्र राय के द्वारा मरीज के परिजनों के साथ गाली गलीचा कर अभद्र व्यवहार किए जाने के विरोध में कार्यवाही की मांग को लेकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपते हुए कार्यवाही की मांग की है।