दमोह: नूरी नगर में युवक पर चाकू से हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती
Damoh, Damoh | Jan 22, 2025 दमोह नूरी नगर में आज बुधवार रात करीब 8 से 9 बजे के बीच विवाद के बाद 2 युवकों के द्वारा एक युवक पर चाकू से हमला किए जाने की घटना सामने आई है। घटना के बाद नूरी नगर निवासी राजा बाबू पिता अयूब खान उम्र 21 वर्ष को गंभीर हालात में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां मौजूद डॉक्टर ने घायल का उपचार शुरू कर दिया है।