दमोह: जिला अस्पताल के संविदा कर्मचारी वेतन नहीं मिलने पर पहुंचे कलेक्टर कार्यालय, सौंपा ज्ञापन
Damoh, Damoh | Jan 22, 2025 दमोह जिला अस्पताल में पदस्त ऑपरेटर सहित अन्य पदों पर नियुक्त संविदा कर्मचारी इन दिनों वेतनमान न मिलने से खासे परेशान है। जहां आज बुधवार शाम 4 बजे विभिन्न कर्मचारी कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के नाम ज्ञापन सौंपते हुए उनके रुके हुए वेतन को दिलाए जाने की मांग की है।