सदर: समान शिक्षा की मांग को लेकर वाराणसी में तीन दिवसीय पदयात्रा मुंशी प्रेमचंद्र की जन्मस्थली लमही से शुरू
Sadar, Varanasi | Jul 13, 2026 वाराणसी में समान शिक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर रविवार से तीन दिवसीय पदयात्रा शुरू हुई। मैगसेसे पुरस्कार से सम्मानित समाजसेवी डॉ. संदीप पांडे के नेतृत्व में मुंशी प्रेमचंद की जन्मस्थली लमही से यात्रा का शुभारंभ हुआ। यह पदयात्रा खेवली, गंजारी होते हुए काशी हिन्दू विश्वविद्यालय तक जाएगी।