गोंडा: नगर कोतवाली पुलिस ने नशीली गोलियों के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Gonda, Gonda | Aug 6, 2024 मंगलवार को नगर कोतवाली के SI बृजेश कुमार गुप्ता पुलिस फोर्स के साथ भ्रमण कर रहे थे। तभी मुखबिर ने सूचना दिया कि टाउन हॉल के पास अवैध मादक पदार्थ के साथ 1 व्यक्ति मौजूद है। प्राप्त सूचना के आधार पर बताये गए स्थान पर घेराबन्दी कर एक अभियुक्त गुलाम नबी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 130 नशीली गोलियां अल्प्राजोलम बरामद किया गया है।