गोंडा: मुजेहना ब्लॉक के सामने बनाये जा रहे वेस्टेज पार्क का ईओ ने निरीक्षण कर लिया जायजा,पूरा करने का दिया निर्देश
Gonda, Gonda | Aug 6, 2024 नगर पंचायत धानेपुर की ओर से मुजेहना ब्लॉक के सामने वेस्टेज पार्क बनाए जाने की अनोखी पहल की गई है।पार्क का अधिकतर काम पूरा हो गया है शेष बचे कार्य को पूरा करने का ईओ ने निर्देश दिया है । ईओ रागिनी वर्मा ने आज दौरा कर वेस्टेज पार्क का निरीक्षण कर जायजा लिया और जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रक्षा राम वर्मा सहित अन्य रहे।