गोंडा: कड़ी सुरक्षा के बीच ग्राम पंचायत सीर बनकट में प्रधान पद के लिए उप चुनाव संपन्न,1305 मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग
Gonda, Gonda | Aug 6, 2024 गोंडा जिले के ग्राम पंचायत सीर बनकट में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रधान पद के लिए उप चुनाव हुआ जहां पर कुल 1305 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिले के इटियाथोक विकास खंड व धानेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सीर बनकट की महिला ग्राम प्रधान की असामायिक निधन से यह सीट रिक्त हो गई थी।जिस पर उप चुनाव की प्रक्रिया अपनाई गई। मंगलवार को वोट डाले गए।