गोंडा: नगर कोतवाली पुलिस ने अवैध पिस्टल से हमला करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Gonda, Gonda | Aug 6, 2024 पथवलिया के वीरेन्द्र कुमार शुक्ला ने कोतवाली को सूचना देकर विपक्षी संतोष कुमार पाण्डेय पर राजनीतिक रंजिश को लेकर गाली देते हुए जान से मारने की नीयत से पिस्टल लेकर हमला करने का आरोप लगाया था। उक्त सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अवैध पिस्टल को कब्जे में लेकर अभियुक्त संतोष कुमार पाण्डेय निवासी मालवीय नगर निकट गाँधीपार्क को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है।