दातागंज नगर में शुक्रबार दोपहर 3 बजे विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। हिंदू राष्ट्र का संकल्प विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में आज नगर में 'विराट हिंदू सम्मेलन' का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में दातागंज नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में सह प्रांत संयोजक हरीश रौतेला मुख्य वक्ता रहे।