पत्थलगांव: पत्थलगांव को जिला बनाने की मांग पर सियासत तेज, भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने
पत्थलगांव को जिला बनाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। विधानसभा चुनाव के दौरान विधायक गोमती साय की ओर से पत्थलगांव को जिला बनाने का वादा किए जाने के बाद अब भाजपा सरकार के ढाई साल पूरे होने पर भी मांग पूरी नहीं होने को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस जहां इसे वादाखिलाफी बता रही है, वहीं भाजपा का कहना है कि जिला बनाने से पहले क्षेत्र के सभी समाज और ल