जांजगीर: नैला चौकी पुलिस ने आर्म्स एक्ट में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, चाकू भी बरामद किए
पुलिस के अनुसार पुरानी रंजिश के चलते आरोपी हथियार लेकर लोगों को भयभीत कर रहे थे। सूचना मिलने पर चौकी नैला पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रविंद्र कुमार सूर्यवंशी और देवराज कुमार सूर्यवंशी निवासी नैला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से धारदार चाकू बरामद किया है।