सतबरवा: पांकी विधायक बारी निवासी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा के पिता के श्राद्ध कार्यक्रम में हुए शामिल
सतबरवा प्रखंड के बारी निवासी भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा के पिता के श्राद्ध कार्यक्रम में शनिवार शाम 5 बजे पांकी विधायक शशिभूषण मेहता शामिल हुए। इस दुखद घड़ी में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अत्यंत कठिन समय में शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।