बारां: विजिलेंस टीम ने माथना रोड पर बिजली चोरी की सूचना पर की छापेमारी, 11 मामलों में ₹4 लाख 08 हजार 757 का लगाया जुर्माना
Baran, Baran | Jul 12, 2025 विजिलेंस टीम ने शनिवार को शहर के माथना रोड बायपास मांगरोल रोड व गाड़ी अड्डे एरिया में आकस्मिक चैैकिंग की। होटल हयात पर अवैध केबल डालकर की जा रही बिजली चोरी पकड़ी गई। जिसका मौके पर जुर्माना लगाकर एक लाख 35 हजार की बिजली चोरी की वीसीआर भरी गई।