बहराइच: बहराइच एडीजे प्रथम कोर्ट ने हत्या मामले में तीन आरोपियों को दोषी करार देते हुए सुनाई आजीवन कारावास की सजा
बहराइच दीवानी न्यायालय स्थित एडीजे प्रथम कोर्ट ने हत्या मामले के तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एडीसी क्रिमिनल प्रमोद कुमार सिंह ने शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे बताया कि घटना वर्ष 2014 में राम गांव थाना क्षेत्र में हुई थी। इस मामले में कोर्ट ने आज तीनों आरोपियों को दोषी करार देते हुए सज़ा सुनाई है।