नारासन: लिबरहेड़ी में मकान के पास पेड़ लगाने का विरोध करने पर परिवार के साथ लाठी-डंडों से की गई मारपीट, मुकदमा दर्ज
रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लिबरहेड़ी निवासी सुनील दत्त शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका पड़ोसी उनके मकान की दीवार के पास पेड़ लगा रहा था। बताया गया कि उन्होंने पेड़ लगाने का विरोध किया। जिसके बाद पड़ोसी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके और उनके परिवार के साथ मारपीट की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।