नवाबगंज: अभिभावक संघ ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, निजी स्कूलों के नियमों के उल्लंघन और आर्थिक शोषण पर कार्रवाई की मांग
बाराबंकी अभिभावक संघ ने निजी विद्यालयों द्वारा नियमों के उल्लंघन और शिक्षा के नाम पर किए जा रहे आर्थिक शोषण के खिलाफ जिलाधिकारी को ग्यारह सूत्रीय मांग-पत्र सोमवार करीब ग्यारह बजे सौंपा है।इस मांग-पत्र में अनुचित फीस वसूली और छात्रों को जबरन महंगी किताबें तथा यूनिफॉर्म खरीदने के लिए मजबूर करने जैसी समस्याओं पर कड़ा विरोध दर्ज किया गया है।