नारायणपुर: बिहपुर में 25 लीटर देसी शराब बरामद
बिहपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 25 लीटर देसी शराब बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 30 सितंबर को अरसंडी गांव स्थित रंजीत पंडित के बासा में छापेमारी की गई थी। इस दौरान 25 लीटर देसी शराब बरामद हुई। मामले में बिहपुर थाना कांड संख्या 282/26 दर्ज कर बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस शराब कारोबार में संल