झीलों और मार्बल की नगरी उदयपुर अब बनेगा एआई-हब, 14 दिसंबर को जुटेंगे देश-विदेश के दिग्गज।
पर्यटन और मार्बल के बाद अब टेक्नोलॉजी से चमकेगा उदयपुर, 14 दिसंबर को इंटरनेशनल एआई-एचआरओआई बिजनेस समिट
उदयपुर। दुनिया भर में अपनी खूबसूरत झीलों, शाही होटलों और मार्बल व्यवसाय के लिए मशहूर उदयपुर अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (।प्) और आधुनिक तकनीक के क्षेत्र में अपनी नई पहचान बनाने जा रहा है। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (ठब्प्) तथा विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (थ्डै) और डिपार्टमेंट ऑफ कंप्यूटर साइंस एंड आईटी द्वारा शहर के व्यापार, उद्योग और युवाओं के रोजगार को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने के उद्देश्य से आगामी 14 दिसंबर 2026 को इंटरनेशनल एआई-एचआरओआई बिजनेस समिट का भव्य आयोजन किया जाएगा।
कुलपति प्रो. (डॉ.) मंजू मांडोत ने बताया कि जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी) में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस समिट की आधिकारिक घोषणा की गई। यह आयोजन सुबह 10 से शाम 4 बजे तक चलेगा।
एआई से कारोबार और कार्यक्षमता बढ़ाने पर रहेगा फोकस
बीसीआई के संस्थापक एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि इस समिट की मुख्य थीम एआई बिजनेस पीपल परफोर्मेन्स रखी गई है। इसका सीधा उद्देश्य यह बताना है कि कैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से व्यापार को बढ़ाया जा सकता है और कर्मचारियों की कार्यक्षमता (च्मतवितउंदबम) को बेहतर बनाया जा सकता है।
इन प्रमुख सेक्टरों में एआई के उपयोग पर होगा मंथन-समिट में विभिन्न क्षेत्रों में एआई के व्यावहारिक इस्तेमाल पर विस्तार से चर्चा होगी, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं।
मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपोर्ट और ट्रेडिंग, होटल एवं टूरिज्म इंडस्ट्री,बैंकिंग, फाइनेंस और अकाउंटिंग
रिटेल, मार्केटिंग और हेल्थकेयर,ह्यूमन रिसोर्स (एचआर) मैनेजमेंट,सिर्फ टेक एक्सपर्ट्स नहीं, हर वर्ग के लिए यह समिट बहुत खास है।
ग्लोबल एमडी आरिफ शेख ने बताया कि यह कार्यक्रम केवल आईटी या टेक्नोलॉजी विशेषज्ञों तक सीमित नहीं रहेगा। इसमें व्यापारी, उद्योगपति, डॉक्टर, शिक्षक,एचआर मैनेजर, छात्र और नौकरी की तलाश कर रहे युवा भी भाग ले सकेंगे। यहां उन्हें यह समझने का मौका मिलेगा कि एआई ने अब तक कार्यशैली में क्या बदलाव किए हैं, वर्तमान में क्या बदल रहा है और आने वाले समय में करियर व बिजनेस के नए अवसर कैसे बनेंगे।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बी. एल. गुर्जर, कुलपति प्रो. (डॉ.) मंजू मांडोत,एफएम समन्वयक डॉ. हिना खान, बीसीआई के संस्थापक एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी, ग्लोबल एमडी आरिफ शेख और बीसीआई अल्फा के मुख्य सलाहकार देवेंद्र सिंह मौजूद थे। आयोजकों का लक्ष्य उदयपुर को भविष्य की वैश्विक बिजनेस चर्चाओं के मुख्य केंद्र के रूप में स्थापित करना है।
Girwa, Udaipur | Nov 23, 2026