हनुमानगढ़: बहलोल नगर में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर लोहे की रॉड से किया गया जानलेवा हमला, पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज
बहलोल नगर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर पिता पुत्र ने युवक का रास्ता रोककर सिर पर लोहे की रोड से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। घायल युवक को इलाज के लिए टाउन जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां से उसे अब छुट्टी दे दी गई है। घायल युवक की रिपोर्ट के आधार पर हनुमानगढ़ सदर थाना में पिता पुत्र के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया है।