हनुमानगढ़: टाउन पुलिस ने शवों के साथ तंत्र साधना करने वाले कुख्यात तस्कर को न्यायालय में पेश कर भिजवाया जेल
प्रदेश के हनुमानगढ़ जिले का चिट्टा तस्कर उज्जैन में अघोरी बनकर रह रहे तस्कर को टाउन पुलिस ने पूछताछ के बाद मंगलवार को न्यायालय में पेश कर जेल भिजवा दिया। आरोपी इतना शातिर था कि उसने हुलिया के साथ ही उसने नाम भी बदल लिया था। पिछले तीन साल से राजस्थान पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने उसे उज्जैन से कल गिरफ्तार किया था।