आजमगढ़: पूजा के दौरान फायरिंग, पत्नी समेत 3 की मौत की सूचना
अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में मंगलवार शाम पूजा के दौरान विवाद के बाद फायरिंग की घटना सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, पूजा करा रहे पंडितों से आधार कार्ड मांगने को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद फायरिंग की बात सामने आई।
घटना में एक महिला और दो पंडितों की मौत की सूचना है। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा घटना से जुड़े साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है।
⚠️ घटना की पूरी वजह और अन्य तथ्य पुलिस जांच तथा पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट होंगे। सोशल मीडिया पर प्रसारित अपुष्ट जानकारी पर भरोसा न करें।
#आजमगढ़ #अहरौला #AzamgarhNews #BreakingNews #AzamgarhNewsToday