गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 351 वें शहीदी दिवस को समर्पित महान गुरमत समागम 5 दिसंबर को जींद में
सफीदों : 11 नवंबर धन-धन श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी महाराज के 351वें शहीदी दिवस शहीदी दिहाड़े को समर्पित महान गुरमत समागम का आयोजन 5 दिसंबर 2026, शनिवार को गुरुद्वारा मंजी साहिब जींद पातशाही नौवीं में किया जाएगा। इस धार्मिक समागम को लेकर सिख संगत में उत्साह का माहौल है और विभिन्न धार्मिक संतों एवं महापुरुषों को समागम में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिए जा रहे हैं।इसी कड़ी में संत बाबा हरजिंदर सिंह जी इसराणा वाले, बाबा संदीप सिंह जी सफीदों, संत बाबा सुक्खा सिंह जी गोहाना तथा जत्थेदार हरवेल सिंह जी सफीदों प्रधान, बुड्ढा दल हरियाणा को निमंत्रण पत्र सदा पत्र भेंट कर महान गुरमत समागम में शामिल होने का न्योता दिया गया।
हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की ओर से जत्थेदार करनैल सिंह जी निम्मंनाबाद एग्जीक्यूटिव मेंबर, हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी ने स्वयं धार्मिक संतों एवं महापुरुषों को निमंत्रण पत्र सौंपे जत्थेदार करनैल सिंह ने कहा की इस महान गुरमत समागम का उद्देश्य नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की महान शहादत, धर्म एवं मानवता की रक्षा के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान और उनकी शिक्षाओं को संगत तक पहुंचाना है उन्होंने समागम में बड़ी संख्या में संगत के पहुंचने की उम्मीद जताई
Safidon, Jind | Nov 11, 2026