शिवपुरी: कुंवरपुर गांव में उचित मूल्य दुकान के राशन वितरण में गड़बड़ी का वीडियो वायरल
शिवपुरी जिले के कुंवरपुर गांव स्थित उचित मूल्य की दुकान का एक वीडियो शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वायरल वीडियो में आरोप लगाया गया है कि दुकान का अधिकृत सेल्समेन मौके पर मौजूद नहीं था और उसकी जगह अन्य लोगों द्वारा राशन वितरण किया जा रहा था। साथ ही राशन वितरण में अनियमितता और गड़बड़ी के आरोप भी लगाए गए हैं। वीडियो वायरल होने के।