गोरखपुर: सरकारी अफसर बनकर महिला से ठगी करने वाला आरोपी सलाखों के पीछे, बुलडोजर से कब्जा हटाने का दिया झांसा
गोरखपुर में सरकारी कर्मचारी बनकर एक महिला से ठगी करने वाले शातिर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने खुद को आईजीआरएस से जुड़ा अधिकारी बताकर महिला को जमीन का कब्जा हटवाने का झांसा दिया और हजारों रुपये ऐंठ लिए। मामला गोरखपुर के सिंघड़िया नई कॉलोनी का है। पीड़िता इन्द्रावती देवी ने पुलिस को बताया कि उनकी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत उन्होंने आईजीआरएस पोर्