उचकागांव: हथुआ में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर हुआ मंथन
हथुआ अनुमंडलीय कार्यालय के सभागार में बुधवार की दोपहर 1:30 के करीब दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता हथुआ एसडीओ ने की। इस दौरान हथुआ एसडीपीओ, हथुआ थानाध्यक्ष, मीरगंज थानाध्यक्ष सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों में मीरगंज नगर के अध्यक्ष प्रतिनिधि, उपाध्यक्ष, हथुआ नगर के उपाध्यक्ष प्रतिनिधि और दोनों समुदाय के कई लोग मौजूद रहे।