टीकमगढ़: जिला आयुष अधिकारी के साथ मारपीट करने वाले 4 आरोपियों को कोतवाली थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
जिला आयुष अधिकारी राजेंद्र कुमार अहिरवार के द्वारा कोतवाली थाने में शिकायत की थी कि उनके साथ अज्ञात आरोपियों ने मारपीट की जान से मारने की धमकी दी और कार को तोड़ दिया। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कोतवाली थाना पुलिस में मारपीट करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।